फरेंदा सीट उपचुनाव: सपा के विनोद मणि ने दर्ज की जीत
उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के विनोद मणि ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी दूसरे और भारतीय जनता पार्टी के बजरंग बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के विनोद मणि ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी दूसरे और भारतीय जनता पार्टी के बजरंग बहादुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
मतगणना खत्म होने पर सपा के विनोद मणि को 62878 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 55647 मत मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के बजरंग बहादुर सिंह को 41247 मत प्राप्त हुए। विनोद मणि मतगणना शुरू होने के बाद से ही बढ़त बनाए हुए थे।
आपको बता दें कि फरेंदा सीट भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अयोग्य घोषित होने के कारण रिक्त हुई थी।