बंगाल में भाजपा की दूरगामी रणनीति : जेटली
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांगठनिक तौर पर मजबूत हुई है। यह मजबूती दल की दूरगामी रणनीति का परिणाम है।
कोलकाता(जेएनएन)। पश्चिम बंगाल में भाजपा सांगठनिक तौर पर मजबूत हुई है। यह मजबूती दल की दूरगामी रणनीति का परिणाम है। केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रहा। जनसंघ के समय से ही इस राज्य में इसकी उपस्थिति नहीं के बराबर थी, वहीं आज भाजपा ने मजबूती हासिल की है। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 10.82 फीसद मत हासिल कर हर सीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है।
10 सीटों पर भाजपा को 20 हजार से अधिक वोट मिले हैं तथा 190 सीटों पर 10 हजार से अधिक वोट मिले हैं। इस स्थिति से साफ हो गया है कि अगले चुनाव में भाजपा राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरेगी।
पढ़ेेंः जेटली ने कांग्रेस से क्यों कहा, दामन में लगे दाग पर बहस के लिए हों तैयार