सिर्फ लोकपाल से भ्रष्टाचार का हल नहीं
प्रशासनिक प्रणाली में केवल लोकपाल जैसे नए निकाय खड़े करने से भ्रष्टाचार जैसी समस्या हल नहीं होने वाली। आइटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का तो फिलहाल यही मानना है।
बेंगलूर। प्रशासनिक प्रणाली में केवल लोकपाल जैसे नए निकाय खड़े करने से भ्रष्टाचार जैसी समस्या हल नहीं होने वाली। आइटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का तो फिलहाल यही मानना है।
प्रेमजी ने यहां छात्रों के साथ परिचर्चा में कहा कि देश में लोकपाल जैसे कई निकाय हैं। जरूरत है कि उनसे काम लिया जाए। उन्हाेंने इस बात पर हैरानी जताई कि सूचना के अधिकार [आरटीआइ] जैसे मजबूत कानून का इस्तेमाल लोगों द्वारा लगातार नहीं किया जाता। प्रेमजी के मुताबिक लोगों को किसी भी खामी या किसी व्यक्ति के गलत कार्य पर सवाल पूछने में परहेज नहीं करना चाहिए। देश को अधिक प्रतिबद्ध सांसदों की जरूरत है। ऐसे नहीं जिनका मकसद सिर्फ जल्द से जल्द पैसा बनाना हो।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर