Move to Jagran APP

लिव इन में रह रहे युवक ने की महिला की हत्या

बिसरख थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने गुरुवार रात महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी। आरोपी युवक चिल्लाता हुआ घर से भागा, लेकिन चाकू से घायल होने के कारण वह कुछ दूरी पर बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

By Edited By: Published: Sat, 12 Jul 2014 08:27 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2014 10:43 AM (IST)
लिव इन में रह रहे युवक ने की महिला की हत्या

ग्रेटर नोएडा [जासं]। बिसरख थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने गुरुवार रात महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी। आरोपी युवक चिल्लाता हुआ घर से भागा, लेकिन चाकू से घायल होने के कारण वह कुछ दूरी पर बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

मूलरूप से बिहार के कैमूर जिले के अंचनु गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश हल्दौनी गांव में हमीरपुर के राठ गांव निवासी 40 वर्षीय सुनीता के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों करीब डेढ़ वर्ष से हल्दौनी गांव में चमन भाटी के घर किराये पर रह रहे थे। मकान मालिक को भाई-बहन बता कर उन्होंने कमरा किराये पर लिया था।

मकान मालिक चमन भाटी ने बताया कि गुरुवार रात मुकेश व सुनीता के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसी दौरान मुकेश ने सुनीता के पेट पर चाकू से कई वार किए। सुनीता ने भी मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में सुनीता ने कमरे में ही दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश घायल अवस्था में चिल्लाता हुआ वहां से भाग निकला। लहूलुहान स्थिति में भागते समय वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। महिला के पति विनोद को भी मामले की सूचना दे दी है।

पति से अलग रहती थी

महिला पति व बच्चों को छोड़ कर ग्रेटर नोएडा में अकेली रहती थी। वह इकोटेक औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी फैक्ट्री में नौकरी करती थी। युवक भी निजी फैक्ट्री में काम करता था। इस दौरान दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। एक सप्ताह पहले ही महिला की बेटी आई थी, उस वक्त मुकेश अचानक गायब हो गया था।

अस्मत बचाने को हिस्ट्रीशीटर को मार डाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.