Move to Jagran APP

युवक का गुप्तांग काटा, महिला ने खुद को लगाई आग

जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना में गुरवार को चरित्र संदेह पर महिला के परिजन ने युवक का गुप्तांग काट दिया है। इधर महिला ने खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। दोनों की हालत गंभीर है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 13 Feb 2015 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 13 Feb 2015 04:11 PM (IST)
युवक का गुप्तांग काटा, महिला ने खुद को लगाई आग

सागर, ब्यूरो। जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमाढाना में गुरवार को चरित्र संदेह पर महिला के परिजन ने युवक का गुप्तांग काट दिया है। इधर महिला ने खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। दोनों की हालत गंभीर है।

loksabha election banner

एडीशनल एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि मामला संवेदनशील है। महिला व युवक को पुलिस सुरक्षा में गांव से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस शाम करीब 6 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जहां महिला व युवक गंभीर हालत में मिले। दोनों के बयान लेकर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

बंडा क्षेत्र के जालमपुर गांव निवासी बबलू (31) पिता घूमन रैकवार और सेमाढाना गांव की एक 32 वर्षीय विवाहित महिला पिछले 6 माह से उड़ीसा मजदूरी करने गए थे। सेमाढाना में महिला का मायका और रतौना गांव में ससुराल है। दोनों मजदूरी करके हाल ही में सागर लौटे हैं। बबलू गुरवार को दोपहर महिला को छोड़ने उसके मायके सेमाढाना गया था। वहां महिला के परिजनों ने चरित्र संदेह पर बबलू से मारपीट करते हुए उसका गुप्तांग काट दिया। महिला की बेटी ने बताया कि जब घर में झगड़ा हो रहा था तो मां कमरे में गई और खुद पर केरोसिन उ़़डेलकर आग लगा ली।

महिला 90 प्रतिशत जली हुई है। जबकि पुलिस को संदेह है कि महिला को उसके परिजन ने जलाया होगा। जैसीनगर टीआई संतोष गोस्वामी ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के लोगों द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही 70 किमी दूर सेमाढाना गांव पुलिस बल भेजा गया जहां महिला व युवक घर में गंभीर हालत में मिले। बबलू की रिपोर्ट पर महिला की मां, पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना बाद महिला के परिजन भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।

जानिए इस डॉक्टर ने क्यों काट दिया मरीज का गुप्तांग

पढ़ेंः यहां चलता था सेक्स रैकेट, पकड़ी गई कई युवतियां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.