Move to Jagran APP

ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष होंगी। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दी। मेनका ने कुछ दिन पहले ही आयोग में राजनीतिक नियुक्ति से इन्कार किया था।

By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 07:01 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य ललिता कुमारमंगलम महिला आयोग की नई अध्यक्ष होंगी।

loksabha election banner

यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दी। मेनका ने कुछ दिन पहले ही आयोग में राजनीतिक नियुक्ति से इन्कार किया था। तमिलनाडु की रहने वाली ललिता कुमारमंगलम प्रकृति नामक एनजीओ चलाती हैं। उनके पिता मोहन कुमारमंगलम पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और बाद में कांग्रेस के सदस्य रहे थे। वह पांडिचेरी से लोकसभा सांसद भी रहे।

मजबूत महिला हैं कुमारमंगलम

मेनका गांधी ने बताया कि मैं, उन्हें [कुमारमंगलम को] जानती हूं, उनसे मिल चुकी हूं, वह बहुत मजबूत हैं और महिला अधिकारों के लिए दृढ़ता से खड़े होने वाली हैं। मुझे पूरा यकीन है कि उनके आने से महिला आयोग को लाभ मिलेगा।

ज्यादा अधिकार देने का प्रस्ताव

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने महिला आयोग को और अधिकार देने का प्रस्ताव रखा है। इसमें घरेलू ¨हसा, पुलिस की उदासीनता और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों में जांच, खोज, वारंट जारी करने और जब्त करने के अधिकार शामिल हैं।

पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ में बदलाव के लिए मोदी को लिखा पत्र

पढ़ें: मूल्यों की उपेक्षा करने वालों एनआरआई भारतीय महिलाओं को नापसंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.