मणिपुर के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: किरण रिजिजु
मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा।
नई दिल्ली(एएनआई)। मणिपुर में चुनावी प्रचार जोरशोर से जारी है। चंदेल में एक चुनावी सभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजु ने कहा कि राज्य की बदहाली के सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से मणिपुर विकास की पटरी से उतर चुका है। कांग्रेस की 70 वर्ष के कुशासन का नतीजा ये है कि राज्य में आतंकी संगठन अपनी जड़े जमा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये भारतवर्ष की खासियत है कि सभी को बोलने की आजादी मिली हुई। कोई भी शख्स इस देश का नमक खाकर धोखा नहीं दे सकता है। किसी भी शख्स को भारत के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
#JagranVideo:मणिपुर की तबाही का कारण कांग्रेस पार्टी है : किरण रिजिजू@KirenRijiju pic.twitter.com/MfswJecVwa
— Dainik jagran (@JagranNews) February 27, 2017
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजु ने कहा कि मणिपुर में चार और आठ मार्च को होने वाला चुनाव मणिपुर को एक नई दिशा देगा। भाजपा हमेशा से ये मानती रही है कि उत्तरपूर्व खासतौर से मणिपुर के विकास के बगैर इस इलाके के दूसरे राज्यों का विकास नहीं हो सकता है।
मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने यहां से 40 से ऊपर सीटें जीतने का भरोसा जताया है। दो चरणों में होने वाले मणिपुर में 60 विधानसभा सीटे हैं।
बता दें तीन बार से मणिपुर में कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। लेकिन आर्थिक नाकेबंदी यहां पर बड़ी समस्या बनकर उभरी है। जिसका फायदा भाजपा उठाने की फिराक में है। हाल ही में इम्फाल में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी कहा था कि भाजपा सत्ता में आयी तो नहीं रहेगी आर्थिक नाकेबंदी।
यह भी पढ़ें: मणिपुर चुनाव प्रचार में तकनीक के सहारे हावी हुई भाजपा