किरण बेदी ने खुद ट्वीट किए अपने ऐसे पोस्टर, देखकर रहे जाएंगे दंग
किरण बेदी ने खुद इन पोस्टरों को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच पिछले काफी लंबे समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा किरण बेदी के पोस्टरों की हो रही है, जिसमें उन्हें 'महाकाली' और 'हिटलर' के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने खुद इन पोस्टरों को ट्वीट कर शेयर किया है।
बताया जा रहा है कि किरण बेदी के इन पोस्टरों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं। एक पोस्टर में किरण बेदी हिटलर जैसी मूंछ और टोपी पहनी नजर आ रही है। वैसे सभी जानते हैं कि उनकी छवि एक कड़क अधिकारी की रही है। वहीं दूसरे पोस्टर में उन्हें महाकाली के रूप में दिखाया गया है। उधर एक पोस्टर में उपराज्यपाल के पीछे लोग भागते नजर आ रहे हैं।
किरण बेदी ने खुद इन पोस्टरों को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये दो पोस्टर नहीं हैं, बल्कि इनकी पूरी सीरीज है। इस किताब में एक अध्याय और जुड़ गया है।' उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनका विरोध करने के लिए कई पोस्टर तैयार किए हैं।
This is series of posters.
Here another one which showed the Lt Gov being chased away.. pic.twitter.com/2YumRQBI6Z— Kiran Bedi (@thekiranbedi) July 21, 2017
बता दें कि किरण बेदी और पुडुचेरी सरकार के बीच पिछले काफी लंबे समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। विवाद के कारण पिछले महीने ही पुडुचेरी विधानसभा ने उपराज्यपाल किरण बेदी के काम करने के तरीकों पर अंकुश लगाने के मकसद से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार को व्यापक अधिकार दिए जाने पर बल दिया गया है। पारित प्रस्ताव में वास्तव में उपराज्यपाल के अधिकारों में कटौती की मांग की गई है।