मणिपुर से राज्यसभा के लिए चुने गए भवानंद
पूर्व सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का 28 फरवरी को निधन हो जाने से उपचुनाव कराना पड़ा है।
इंफाल, प्रेट्र। मणिपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष क्षेत्रिमयुम भबानंद अपने राज्य से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के द्विजमणी को 18 मतों से पराजित किया।
रिटर्निग अधिकारी एम. रमानी ने बताया कि भबानंद को 39 मत मिले जबकि द्विजमणी को 21 मत ही मिले थे। राज्यसभा की मणिपुर सीट के लिए गुरुवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ था। शाम चार बजे मतदान समाप्त हुआ।
राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए यह उपचुनाव कराया गया है। पूर्व सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का 28 फरवरी को निधन हो जाने से उपचुनाव कराना पड़ा है।
यह भी पढ़ेंः योगाभ्यास के लिए देश भर में सौ पार्क होंगे रिजर्व
यह भी पढ़ेंः यूपी में लूट के बाद चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, जांच STF के हवाले