Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केजरीवाल ने मांगी ममता दीदी से सलाह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के उप राज्यपाल नजीब जंग से चल रही खींचतान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सलाह मांगी है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को फोन कर उनसे इस मसले पर मदद

By Sudhir JhaEdited By: Updated: Mon, 25 May 2015 08:07 PM (IST)
Hero Image

कोलकाता, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश के उप राज्यपाल नजीब जंग से चल रही खींचतान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सलाह मांगी है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को फोन कर उनसे इस मसले पर मदद मांगी। ममता ने भी उन्हें नैतिक समर्थन देते हुए खुद को उनके साथ बताया।

बाद में ममता बनर्जी ने ट्वीट कर अपने इस समर्थन को आधिकारिक तौर पर भी स्पष्ट कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'संघीय ढांचे में अतिरिक्त हस्तक्षेप कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार आम लोगों के फैसले से निर्वाचित होती है और केंद्र सरकार भी जनादेश से चुनी जाती है।' एक और ट्वीट में लिखा, 'प्रत्येक निर्वाचित संस्थान का अपना निर्दिष्ट अधिकार क्षेत्र होता है। दोनों को एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र का सम्मान करना चाहिए।'

राज्य सचिवालय नवान्न के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी दिल्ली के घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद से ही केजरीवाल व ममता बनर्जी में नजदीकियां बढ़ी हैं। इसका एक कारण यह भी है कि तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा की धुर विरोधी बनी हुई है। हालांकि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे पर ममता बनर्जी ने उनके साथ मंच साझा कर नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत दिया था, लेकिन बाद में कोलकाता आए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक रूप से भाजपा व तृणमूल एक-दूसरे के विरोधी हैं।

पढ़ेंः ममता से नाराज हैं नेताजी के परिजन

पढ़ेंः जब भगवान हमारे साथ है तो दुश्मनों से क्या डरनाः केजरीवाल