द्वारका कोर्ट में केजरीवाल की सभा रोकी गई
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की द्वारका कोर्ट परिसर में होने वाली सभा पर रोक लगा दी गई है। आज दोपहर 12 बजे द्वारका कोर्ट में केजरीवाल वकीलों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने वाले थे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की द्वारका कोर्ट परिसर में होने वाली सभा पर रोक लगा दी गई है। आज दोपहर 12 बजे द्वारका कोर्ट में केजरीवाल वकीलों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने वाले थे।
कोर्ट परिसर में वकीलों के साथ होनी वाली इस चर्चा को अनुमति नहीं मिलने के कारण रोक लगा दी गई। दरअसल इस चर्चा के लिए पहले से इस पर कोर्ट से अनुमति नहीं ली गई थी, जिस कारण इस कार्यक्रम पर रोक लगाई गई।
पढ़ें - ओछी हरकत कर रहे केजरीवाल : भाजपा
पढ़ें - अब सत्ता में लौटे तो ऐसे छोड़कर नहीं जाएंगे: केजरीवाल