Move to Jagran APP

सत्ता में आए तो कश्मीर समस्या सुलझाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि राजग सत्ता में आई तो कश्मीर मुद्दे का स्थायी हल किया जाएगा, पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। '

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 05:53 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 07:52 AM (IST)
सत्ता में आए तो कश्मीर समस्या सुलझाएंगे

जालंधर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि राजग सत्ता में आई तो कश्मीर मुद्दे का स्थायी हल किया जाएगा, पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। '84 के सिख दंगों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही किसानों के लिए फसल बीमा और बेरोजगारों के लिए दो-तीन प्रतिशत की दर से कर्ज सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

loksabha election banner

शनिवार को गुरदासपुर एवं होशियारपुर सीट से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस नीत केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने वादा किया कि राजग के कार्यकाल में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया जाएगा।

सीमावर्ती इलाके गुरदासपुर में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाक सैनिकों ने हमारी सीमा में घुसकर सैनिकों की हत्या की और उनके सिर साथ ले गए। सरकार कुछ नहीं कर पाई।

उन्होंने किसानों पर डोरे डालते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने अपने लंबे शासनकाल के बावजूद किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राजग यदि सत्ता में आई तो फसल बीमा लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राजग 300 से अधिक सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में शहीद भगत सिंह को आंतकवादी कहा जाता है, जिसे एनडीए की सरकार आने पर सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी व इंदिरा गांधी की हत्याओं के जांच आयोगों की रिपोर्टे अभी तक पेश नहीं की, जबकि देश इनके बारे में जानना चाहता है। उन्होंने साथ ही कहा कि जनता कांग्रेस से संजय बारू द्वंारा लिखित बातों का जवाब चाहती है।

राजनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार से महंगाई चरम पर है। कभी टू जी घोटाला, कभी थ्री जी घोटाला, कभी सीडब्ल्यूजी घोटाला और अब जीजा घोटाला हो गया। वाजपेयी के शासनकाल में कारगिल युद्ध हुआ। तब भी महंगाई नहीं बढ़ी थी।

मुकेरियां में पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने हुर्रियत कांफ्रेंस के कंट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैय्यद अली शाह गिलानी से मिलने के लिए दूत भेजा।

पढ़ें : चुनावी रैली में केंद्र पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.