कर्नाटक: पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए व्हाट्सअप एडमिन गिरफ्तार
पीएम मोदी की एक तस्वीर जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और आपत्तिजनक थी उसे व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट किया गया था।
भटकल (कर्नाटक), एएनआई। पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए कर्नाटक पुलिस ने एक व्हाट्सअप ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर पीएम की विकृत तस्वीरें शेयर करने का आरोप है। यहां उत्तर कन्नड़ जिले के मुरुदेश्वर पुलिस ने 'द बाल्स ब्वॉयज' के एडमिनिस्ट्रेटर को ग्रुप में विकृत तस्वीरें पोस्ट करने वाले एक शख्स को शामिल करने के लिए गिरफ्तार किया।
30 वर्षीय आरोपी पेशे से आॅटो रिक्शा ड्राइवर है। पीएम की एक तस्वीर जिसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और आपत्तिजनक थी उसे ग्रुप में पोस्ट किया गया था। आनंद मंजुनाथ नायक नामक शख्स ने इस संबंध में मुरुदेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा सन्नाथमा नायक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई। वहीं एक अन्य आरोपी गणेश नायक को भी गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई। जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा का महत्व क्या है, कब शुरू हुई और किसने बनाए यहां के मंदिर