Move to Jagran APP

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह का निधन

धरम सिंह पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। यहां के एमएस रमैया अस्पताल में फिलहाल उनकी सांस से जुड़ी तकलीफ का इलाज चल रहा था।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 06:40 PM (IST)
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह का निधन

बेंगलुरु, आइएएनएस। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरम सिंह (80) ने यहां के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।

loksabha election banner

धरम सिंह पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। यहां के एमएस रमैया अस्पताल में फिलहाल उनकी सांस से जुड़ी तकलीफ का इलाज चल रहा था। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, 'सिंह को तेज हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें आइसीयू में रखा गया था। इसी दौरान दोपहर 11 बजकर 54 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।' 25 दिसंबर 1936 को जन्मे धरम सिंह छह दशक तक कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे।

कर्नाटक में जनता दल-सेक्युलर के साथ बनी पहली गठबंधन सरकार में 28 मई 2004 से तीन फरवरी 2006 तक उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला था। सिंह 1978 से 2008 तक कलबर्गी जिले के जेवार्गी विधानसभा से लगातार सात बार विधायक रहे थे। इसके अलावा 2009 से 2014 तक बीदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे थे। 1999 से 2004 तक वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार की दलील, राज्य के अलग झंडे पर संविधान में कुछ नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.