विधानसभा अध्यक्ष ने सुनाई दो पत्रकारों को एक साल की कैद
आपत्तिजनक लेख खुद विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी प्रकाशित किया था।
बेंगलुर, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केबी कोलीवाड़ ने दो पत्रकारों को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। उन पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी थोपा गया है। इसे न भरने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखने पर दोनों को सजा सुनाई।
आपत्तिजनक लेख खुद विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भी प्रकाशित किया था। हाय बैंगलोर और येलहांका वॉयस कन्नड़ टैबलॉयड्स में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन हुआ था। जिन्हें सजा मिली उनमें रवि बेलगेरे व अनिल राजू शामिल हैं। बेलगेरे हाय बैंगलोर के संपादक हैं जबकि अनिल राजू येलहांका वॉयस से हैं। कांग्रेस व भाजपा के विधायकों ने पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया था। विधानसभा अध्यक्ष से समिति ने सिफारिश की थी कि दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें: मोदी और शाह की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे कोविंद, जुटेंगे 20 मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें: जीएसटी में सहयोग के लिए कैबिनेट ने जताया मुख्यमंत्रियों का आभार