विधायक अनंत सिंह का जदयू से इस्तीफा
बिहार में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार की देर रात उनके परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। साथ ही इसे तत्काल प्रभाव
पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार की देर रात उनके परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करने का आग्रह भी किया है।
विदित हो कि बाढ़ इलाके के चर्चित पुटुश हत्याकांड के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह बेउर जेल में बंद हैं। उन पर कई आपराधिक मामलों की सुनवाई चल रही है। उनके खिलाफ कई अन्य मामलों की भी फाइल खोल दी गई है।