Move to Jagran APP

...लड़कियों ने किया ऐसा डांस कि प्रभुदेवा भी रह गए पीछे

कभी कभी जानें अनजाने में कुछ काम खुद ब खुद सुर्खिया बटोर लेती हैं।

By Lalit RaiEdited By: Published: Thu, 01 Jun 2017 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 03:53 PM (IST)
...लड़कियों ने किया ऐसा डांस कि प्रभुदेवा भी रह गए पीछे
...लड़कियों ने किया ऐसा डांस कि प्रभुदेवा भी रह गए पीछे

नई दिल्ली [स्पेशल डेस्क] । फर्ज करें कि आप किसी सार्वजनिक जगह पर किसी काम से गए हों, एकाएक कुछ युवाओं का झुंड किसी फिल्मी डांस पर थिरक रहा हो तो न जाने कितने सवाल आप के दिमाग में कौंधने लगेंगे। उन सवालों के जवाब की तलाश में आप घंटों माथापच्ची करें लेकिन एक सीधा सा जवाब ये है कि मस्ती के धुन में रमे युवाओं का वो झुंड अपने तनाव को कम कर रहा होता है। 

loksabha election banner

कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों पर ग्रुप डांस काफी मशहूर हो रहा है। हाल ही में ओडिशा के एक कॉलेज में लड़कियों ने जमकर डांस किया। सबसे पहले एक लड़की ने डांस की शुरुआत की और धीरे-धीरे बाकी लड़कियां भी उस लड़की के साथ जुड़ती गईं और कमाल का ग्रुप डांस हुआ।

इन लड़कियों ने तीन अलग-अलग गानों पर इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर तरह का डांस किया। इस ग्रुप डांस में बॉलीवुड का फुल तड़का देखने को मिला। डांस की शुरुआत प्रभुदेवा के मशहूर गाने 'मुकाबला' से होती है, जिसमें एक लड़की कुछ बैले के स्टेप के साथ डांस करती है।

बीच-बीच में लड़कियां इंडियन क्लासिक डांस के भी कुछ स्टेप्स करती हैं। इसके बाद लड़कियां फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने 'घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम' पर डांस करती हैं। इसके बाद लड़कियों का ग्रुप सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'ओ ओ जाने जाना ढूंढे तुझे दीवाना' पर डांस करती हैं।

 जानकार की राय

Jagran.com से खास बातचीत में मनोचिकित्सक डॉ रेनू सिंह ने बताया कि तनाव को कम करने के लिए लोग अलग अलग उपायों का सहारा लेते हैं। कोई आधायत्म के जरिए तो कोई भजन कीर्तन के जरिए तो कोई बॉलीवुड और हॉलीवुड के जरिए अपने तनाव को कम करने की कोशिश करते हैं। ओडिशा में कॉलेज की लड़कियों द्वारा ग्रुप डांस के बारे में उन्होंने कहा कि जैसे जैसे हमारे पास संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं, उनके जरिए तनाव को दूर करने के प्रयास किये जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: बिहार टॉपर स्कैम पार्ट- 2: पिछले साल रूबी तो इस साल गणेश, जानें पूरी कहानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.