जनमत के आधार पर बता दी है पसंद
बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी भाजपा को जनमत की जानकारी दे दी है। पार्टी नेतृत्व को बता दिया गया है कि मोदी ही जनता की पसंद हैं और संघ उनके साथ है। रविवार से दिल्ली में संघ परिवार की दो दिवसीय बैठक हो रही है, जिसमें भाजपा और संघ पदाधिकारियों के
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी भाजपा को जनमत की जानकारी दे दी है। पार्टी नेतृत्व को बता दिया गया है कि मोदी ही जनता की पसंद हैं और संघ उनके साथ है। रविवार से दिल्ली में संघ परिवार की दो दिवसीय बैठक हो रही है, जिसमें भाजपा और संघ पदाधिकारियों के साथ-साथ 13 अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी होंगे।
बैठक में मोदी समेत भाजपा संसदीय बोर्ड के 11 सदस्यों के अलावा दो सहसंगठनमंत्री भी शामिल होंगे। पहले दिन सरसंघचालक मोहन भागवत बैठक में नहीं होंगे। मनमोहन वैद्य ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने का समय भाजपा को तय करना है। संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच काम करते हैं। उस आधार पर संघ ने भाजपा को जानकारी दे दी है। स्पष्ट था कि दो दिन पहले भागवत लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज से मिले तो वहां भी यह स्पष्ट कर दिया गया था कि मोदी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर कोई पुनर्विचार संभव नहीं है।
वैद्य ने कहा कि बैठक में राजनीतिक विषयों पर नहीं बल्कि देश के सामने मौजूदा हालातों पर चर्चा होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी संगठनों को एक दिशा में काम करने की सलाह दी जाएगी। शनिवार रात छत्तीसगढ़ से लौटने पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर