16 साल से जारी भूख हड़ताल को खत्म कर चुनाव लड़ेंगी इरोम शर्मिला
पिछले 16 सालों से इरोम शर्मिला को नाक के द्वारा तरल खाना दिया जाता रहा है। उन्होंने सेना को मिले खास अधिकार अफस्फा के खिलाफ नवंबर 2000 में भूख हड़ताल शुरू की थी।
इंफाल। अफस्फा और सेना के अत्याचारों के खिलाफ पिछले 16 सालों से भूख हड़ताल पर बैंठीं इरोम शर्मिला ने भूख हड़ताल खत्म कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इरोम शर्मिला के करीबीयों के मुताबिक इरोम चुनाव लड़ने और शादी करने के लिए 9 अगस्त को 16 साल पुरानी भुख हड़ताल खत्म करेंगी।
पिछले 16 सालों से इरोम शर्मिला को नाक के द्वारा तरल खाना दिया जाता रहा है। उन्होंने सेना को मिले खास अधिकार अफस्फा के खिलाफ नवंबर 2000 में भूख हड़ताल शुरू की थी।
साल 2014 में दिल्ली के जंतर मंतर पर आमरण अनशन करने के लिए उनपर आत्महत्या की कोशिश को लेकर ट्रायल भी चला। इरोम के लिए सबसे तकलीफदेह बात ये रही कि उन्हें इस बात का मलाल रहा कि जिस मक़सद के लिए वो लड़ रही हैं उसके लिए लोगों का समर्थन अब वैसा नहीं है जिसकी वो उम्मीद रखती है।
पढ़ें- जंतर-मंतर पर आत्महत्या के प्रयास मामले में इरोम शर्मिला बरी