Move to Jagran APP

इनमा ने जागरण समूह को सात अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय न्यूज मीडिया एसोसिएशन (INMA) द्वारा दैनिक जागरण के प्रमुख अभियानों को इस साल सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें एक प्रथम दो द्वितीय एक तृतीय और तीन आनरेबल मेंशन पुरस्कार शामिल हैं।इस बार के पुरस्कारों के तहत दैनिक जागरण के प्रसार से जुड़े अभियान जाइनिंग द डाटा डाट्स के नए सदस्य जोड़ने वाली श्रेणी में प्रथम और सर्वश्रेष्ठ सदस्यता व पंजीकरण श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Published: Sat, 27 Apr 2024 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 08:51 PM (IST)
इनमा ने जागरण समूह को सात अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से किया सम्मानित। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय न्यूज मीडिया एसोसिएशन (INMA) द्वारा दैनिक जागरण के प्रमुख अभियानों को इस साल सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें एक प्रथम, दो द्वितीय, एक तृतीय और तीन आनरेबल मेंशन पुरस्कार शामिल हैं।

loksabha election banner

इस क्षेणी में मिला पुरस्कार

इस बार के पुरस्कारों के तहत दैनिक जागरण के प्रसार से जुड़े अभियान 'जाइनिंग द डाटा डाट्स' के नए सदस्य जोड़ने वाली श्रेणी में प्रथम और सर्वश्रेष्ठ सदस्यता व पंजीकरण श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार दिया गया। यह प्रसार के लिए समाचार पत्र का सबसे बड़ा अभियान था।

दूसरा द्वितीय पुरस्कार कसीनो ग्रांडे को सर्वश्रेष्ठ आइडिया फॉर एडवरटाइजिंग सेल्स श्रेणी में दिया गया। वहीं, तृतीय पुरस्कार के लिए दैनिक जागरण द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे बड़े ट्रेवलिंग फिल्म महोत्सव जागरण फिल्म फेस्टिवल को चुना गया। साथ ही स्कूली बच्चों के सबसे प्रमुख संस्कारशाला अभियान को आनरेबल मेंशन पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अभियान में हर वर्ष 10 लाख से अधिक बच्चे जुड़ते हैं।

दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए 'फेक फ्रेंड अभियान' को सर्वश्रेष्ठ पब्लिक रिलेशन और कम्युनिटी सर्विस श्रेणी के तहत आनरेबल मेंशन पुरस्कार दिया गया। जागरण समूह के डिजिटल वर्टिकल जागरण न्यू मीडिया के कार्यक्रम 'सच के साथी' को भी आनरेबल मेंशन पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत फेक न्यूज से बचाव और सही जानकारी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी इनमा के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को पाने के लिए कुल 43 देशों से 771 प्रविष्टियां शामिल हुई थीं। इनमें से 193 फाइनल एंट्री 23 देशों के 60 मीडिया समूहों से जुड़े लोगों द्वारा चुनी गईं। इनमा वर्ष 1935 से मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन पहल को सम्मानित करने का काम करती रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.