Move to Jagran APP

भारत-अमेरिका कर सकते हैं दक्षिण चीन सागर में संयुक्त गश्त

अमेरिका का कहना है कि उसने दक्षिण चीन सागर में भारत के साथ मिलकर संयुक्त नौसेना गश्त करने पर विचार किया है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 07:38 PM (IST)

नई दिल्ली। अमेरिका का कहना है कि उसने दक्षिण चीन सागर में भारत के साथ मिलकर संयुक्त नौसेना गश्त करने पर विचार किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि विवादित दक्षिण चीन सागर में गश्त से बीजिंग भड़क सकता है। इस जलमार्ग के अधिकांश हिस्से पर चीन अपना दावा जता रहा है।

loksabha election banner

वाशिंगटन की इच्छा है कि उसके क्षेत्रीय सहयोगी और अन्य एशियाई देश दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन के खिलाफ मजबूती से खड़े हो जाएं। दक्षिण चीन सागर में चीन ने सात द्वीप निर्मित किए हैं। इन द्वीपों को लेकर तनाव चरम पर है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों ने संयुक्त गश्त पर चर्चा की है। दोनों देशों को एक वर्ष के भीतर गश्त शुरू कर देने की उम्मीद है।

हाल के वर्षो में भारत और अमेरिका के बीच सैनिक संबंध गहरा हो गया है। हिंद महासागर में दोनों देशों के नौसैनिक अभ्यास में पिछले वर्ष जापान की नौसेना भी शामिल हुई थी। लेकिन भारतीय नौसेना ने कभी किसी दूसरे देश के साथ गश्त नहीं किया है।

अपनी नीति में बदलाव नहीं करेगा भारत

नौ सेना के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रयासों में शामिल होने के अलावा सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं है। प्रवक्ता ने ध्यान दिलाया कि अदन की खाड़ी में समुद्री डाकुओं के खिलाफ दर्जनों देशों के अभियान में भारत ने शामिल होने से इन्कार कर कर दिया था। इतना ही नहीं 2008 से भारत ने वहां अपना अभियान चलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.