दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में भारत के 4 शहर शामिल, जानिए इनके बारे में
दुनिया की सबसे सस्ते शहर की सूची में चेन्नई के अलावा भारत के तीन और शहर के नाम शामिल है।
नई दिल्ली(जेएनएन)। दुनिया के सबसे सस्ते शहर में चेन्नई छठे स्थान पर है। जी हां द इकोनोमिस्ट ग्रुप के अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट (इआइयू) की एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इसमें चेन्नई के अलावा भारत के तीन और शहर के नाम शामिल है जोकि काफी सस्ते हैं।
रिपोर्ट में 10 सबसे सस्ते शहर के नाम सामने आए हैं, जिसमें बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। चेन्नई छठे और मुंबई सातवें और दिल्ली 10वें स्थान पर है। कजाखिस्तान का अल्माटी दुनिया में सबसे सस्ता शहर है, उसके बाद नाइजीरिया में लागोस का स्थान है। वहीं सिंगापुर ने लगातार चौथे साल महंगे शहर के रूप में अपनी पहचान बरकरार रखी है।
चेन्नई और कोयम्बटूर जेएलएल इंडिया की प्रबंध निदेशक सरिता हंट का कहना है कि,'किफायती परिवहन, आवास और एक बहुआयामी अर्थव्यवस्था प्राथमिक कारण हैं जो चेन्नई को रहने के लिए अपेक्षाकृत सस्ता शहर बनाती हैं।' दुनियाभर में 2017 में रहने की लागत पर इआइयू की रिपोर्ट बताती है कि एशिया में महंगे और सस्ते दोनों शहरों का स्थान है।'
यह भी पढ़ें: एजी कॉलोनी से पटना जंक्शन तक सिटी बस सेवा शुरू
यह भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के लिए मिले 88 करोड़