Move to Jagran APP

दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में भारतीय रेलवे व सेना भी: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वालों में दो भारतीय संगठन सेना व भारतीय रेलवे भी शामिल है। इन दोनों में लगभग 27 लाख कर्मचारी हैं। यह अनुसंधान रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने प्रकाशित की है।

By Manoj YadavEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2015 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2015 06:17 PM (IST)
दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में भारतीय रेलवे व सेना भी: रिपोर्ट

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वालों में दो भारतीय संगठन सेना व भारतीय रेलवे भी शामिल है। इन दोनों में लगभग 27 लाख कर्मचारी हैं। यह अनुसंधान रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने प्रकाशित की है।

loksabha election banner

हालांकि, आमतौर पर भारतीय रेलवे को नौकरी देने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठन कहा जाता है लेकिन इस सूची में इसे आठवें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में 14 लाख कर्मचारियों के साथ भारतीय रेलवे आठवें स्थान पर है जबकि उसके तुरंत बाद 13 लाख कर्मचारियों के साथ भारतीय सशस्त्र सेनाएं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग नौकरी देने वाला दुनिया का सबसे बड़ा विभाग है। उसकी नामावली में 32 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। सूची में दूसरे स्थान पर चीन की सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) को रखा गया है जिसमें 23 लाख जवान हैं। अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट 21 लाख कर्मचारियों के साथ तीसरे स्थान पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.