पाक की समुद्री सीमा के नजदीक, अरब सागर में नौसेना करेगी बड़ा युद्धाभ्यास
भारतीय नौसेना आने वाले हफ्तों में अरब सागर में एक बड़ा युद्धाभ्यास कर सकती है।
नई दिल्ली। उड़ी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कूटनीति के जरिए अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने की कोशिशों में जुटा भारत अब पाकिस्तान को अपनी समुद्री ताकत का अहसास कराएगा।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में भारतीय नौसेना एक बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास पाकिस्तान की समुद्री सीमा के नजदीक अरब सागर में किया जाएगा जिसे डिफेंस गुजरात एक्सरसाइज (डीजीएक्स) नाम दिया गया है।
पढ़ें- अमेरिका ने की उड़ी हमले की निंदा, कहा- आतंकियों पर कार्रवाई करे पाक
इस युद्धाभ्यास में दर्जनों युद्धपोत और पनडुब्बियों के अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान भी शामिल होने की संभावना है। अरब सागर पाकिस्तान का प्रमुख व्यापारिक मार्ग है। खुफिया और रक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास करना एक ऐसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है जिसके जरिए पाकिस्तान को संदेश जा सके।
ये हैं भारतीय सेना के 8 सबसे खतरनाक कमांडो फोर्सेस, देखें तस्वीरें
नौसेना के युद्धाभ्यास में भारत पर काल्पनिक समुद्री हमले से बचाव उपाय किये जाते हैं। युद्धाभ्यास में युद्ध संबंधी हमलों में जो स्थिति बनती है उससे निपटने के उपायों का अभ्यास होता है। इसमें तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा करना भी शामिल है। इस तरह के अभ्यासों में लड़ाकू, टोही और गश्ती विमान शामिल होते हैं। अरब सागर में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के जगुआर और एसयू 30MKI, नौसेना के टोही तथा पट्रोल एयरक्राफ्ट एवं ड्रोन का भी प्रयोग किया जाएगा।
पढ़ें- पाक मीडिया ने नवाज शरीफ पर उतारा गुस्सा, कहा- भारत नीति हुई नाकाम
पाकिस्तानी आर्मी हाइ अलर्ट पर
भारत को इस तरह की खबरें मिली है कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमाओं पर अपनी तीन आर्मी बटालियनों को अलर्ट मोड़ पर तैनात करने के साथ-साथ टोही गश्त विमानों को भी तैनात किया है। पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से सटे पश्चिमी बॉर्डर पर तैनात किया जहां वो उग्रवादी संगठनों से मुकाबला कर रहे हैं।
पाक के खिलाफ सरकार का मंथन, देखें तस्वीरें
इन सबके बावजूद, उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी 31वी और 30वीं बटालियन को हाई अलर्ट पर रखा है। भारतीय खुफिया तंत्र के एक सदस्य ने बताया, "उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की तरफ से 'सरप्राइज' का खतरा है।"
पाक को झटका देने की तैयारी में भारत, आज छीन सकता है MFN का दर्जा