आप भी जानें, भारत की रक्षा तैयारी ऐसी कि नहीं टिकेगा पाकिस्तान
भारत की रक्षा तैयारी के सामने पाकिस्तान का क्या हाल ये जानना आपके लिए जरूरी है।
नई दिल्ली, आईएएफपी। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक चार युद्ध हो चुके हैं और हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। भारत की रक्षा तैयारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया है उसे ही नुकसान हुआ है।
भारत की रक्षा तैयारी ऐसी है कि पाकिस्तान का नाम दूर दूर तक नहीं दिखाई देता। भारत अपनी रक्षा तैयारी पर सबसे ज्यादा रकम खर्च करता है। स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान के मुताबिक भारत रक्षा तैयारी में खर्च करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। साल 2016 में भारत का सैन्य खर्च 8.5 फीसद तक रहा और भारत ने सेना पर 55.9 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दुनिया का पहले नंबर का देश है जो पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च करता है। साल 2015 से 2016 के बीच अमेरिका ने सेना पर 611 बिलियन डॉलर खर्च किए। रक्षा तैयारी पर सबसे ज्यादा रुपये खर्च करने वाले टॉप 15 देश में दूसरे चार देश चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया हैं।
इस सूची में चीन दूसरे नंबर पर है तो रूस तीसरे नंबर पर। साल 2015 में सऊदी अरब तीसरे स्थान पर था जो अब खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। तो वहीं पाकिस्तान ने टॉप 15 में कहीं भी जगह नहीं बना पाई है।
यह भी पढ़ें: रक्षा संबंधों की मजबूती के लिए MoU पर हस्ताक्षर करेंगे भारत-दक्षिण कोरिया
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन मेघदूत' के 33 साल, बहादुरी की बेमिसाल गाथा