अंबाला के निकट वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त
हरियाणा में अंबाला के निकट आज भारतीय वायुसेना का लड़़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना में विमान का पायलट सुरक्षित बच गया। दुर्घटना की वजह से जमीन पर भी जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। दुर्धटना अंबाला से
By Sudhir JhaEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 02:51 PM (IST)
नई दिल्ली। हरियाणा में अंबाला के निकट आज भारतीय वायुसेना का लड़़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना में विमान का पायलट सुरक्षित बच गया। दुर्घटना की वजह से जमीन पर भी जानमाल की कोई हानि नहीं हुई। दुर्धटना अंबाला से लगभग 20 किलोमीटर दूर दोपहर 1:20 बजे हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें