होंडा ने CB शाइन SP को किया BSIV इंजन के साथ लॉन्च
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी 125cc बाइक CB शाइन SP को अब BS-4 इंजन के साथ पेश किया है। देश में 1 अप्रैल सभी टू-व्हीलर्स के लिए BS-IV नार्म्स लागू होंगे।
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी 125cc बाइक CB शाइन SP को अब BS-4 इंजन के साथ पेश किया है। देश में 1 अप्रैल सभी टू-व्हीलर्स के लिए BS-IV नार्म्स लागू होंगे। वैसे होंडा 31 मार्च तक कंपनी अपनी सभी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को BS-4 इंजन के साथ बाजार में पेश कर देगी।
इंजन में क्या नया ?
बाइक का इंजन अब BS-4 मानकों पर खरा उतरता है। इंजन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किये हैं। इसकी पॉवर और टार्क पहले जैसा है। 124.9cc का यह इंजन 10.16 bhp की पॉवर और 10.30 Nm का टार्क देता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड गियर दिए गये हैं। कंपनी की यह तीसरी बाइक है जिसे BS-4 वर्जन में पेश किया गया है।
लुक्स-डिज़ाइन
CBशाइन SP के लुक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शायद इसकी जरूरत ही नहीं लगी हो
लुक्स की बात की जाए तो होंडा ने इसके लुक्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है, क्योकिं इसकी अभी जरूरत भी नहीं थी। नई CB शाइन SP में 6 कलर्स मिलेंगे।
क्या है कीमत ?
BS-4 इंजन वाली नई CB शाइन की कीमत 60,914 रुपये से लेकर 65,414 रुपये तक है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी और बेहतर ब्रेकिंग के लिए CB शाइन में फ्रंट डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेक सिस्टम की सुविधा है। होंडा का कॉम्बी ब्रेक सिस्टम असरदार ब्रेकिंग के लिए अनुकूल है।