ऐप के जरिये किराये पर दिया घर, किरायेदार ने वेश्यालय बना दिया
दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक महिला ने किराए पर प्रॉपर्टी देने वाले ऐप के जरिये अपना घर किराये पर चढ़ाया। मगर, जो किरायेदार यहां रहने आई उसने घर को वेश्यालय में बदल दिया। महिला को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसके
सिडनी। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक महिला ने किराए पर प्रॉपर्टी देने वाले ऐप के जरिये अपना घर किराये पर चढ़ाया। मगर, जो किरायेदार यहां रहने आई उसने घर को वेश्यालय में बदल दिया। महिला को इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसके घर में कई पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है।
महिला ने बताया कि किरायेदार महिला ने उससे झूठ बोला था कि वह हॉलीडे पर लिसमोर आई है। ऐप के जरिये महिला से किरायेदार ने संपर्क किया था। उसने किराया नगद दिया था। इस मामले में एयरबीएनबी ऐप के प्रवक्ता ने कहा कि 4 करोड़ लोग इस सर्विस का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा मामला दुर्लभ है।
स्थानीय लोगों को नए किरायेदार के चाल-चलन पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने महिला को जानकारी दी। घर को दो दिनों के लिए किराये पर दिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों में इस मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जब घर का मुआयना किया तो पाया कि पूरा घर अस्त-व्यस्त था।
[साभार- नई दुनिया]