Move to Jagran APP

कर्नाटक: बेंगलुरू मेट्रो से हटाया गया हिंदी में लिखा साइन बोर्ड

प्रदर्शनकारियों के डर से बेंगलुरू मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को हटा दिया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 05:46 AM (IST)
कर्नाटक: बेंगलुरू मेट्रो से हटाया गया हिंदी में लिखा साइन बोर्ड

बेंगलुरू, एएनआई। कर्नाटक में हिंदी विरोधी आंदोलन जारी है। हिंदी के विरोध को देखते हुए बेंगलुरू मेट्रो से हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को हटा लिया गया है। बेंगलुरू मेट्रो स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में साइन बोर्ड लगाया गया था। लेकिन स्थानीय संगठनों के विरोध के हिंदी भाषा विरोध के चलते इन्हें हटा लिया गया। स्थानीय संगठन के लोगों ने हिन्दी भाषा के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारियों के डर से बेंगलुरू मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को हटा दिया।
कर्नाटक के संगठनों का कहना है कि महाराष्ट्र और केरल में भी मेट्रो रेल है लेकिन वहां हिंदी को तरजीह नहीं दी जाती है। ऐसे में कर्नाटक में भी नहीं दी जानी चाहिए।

पिछले महीने भी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हिन्दी का विरोध देखने को मिला था, जब रक्षणा वैदिक संगठन के सदस्यों ने मेट्रो स्टेशन पर हिंदी में लिखे साइन बोर्ड को निशाना बनाते हुए इसे काले रंग से पेंट कर दिया थी। प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते बेंगलुरू के यसवंतपुर, इंदिरानगर और दीपांजलि मेट्रो स्टेशन पर कर्नाटक रक्षणा वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर हिंदी में लिखे नाम को मिटा दिया।

यह भी पढ़ें: गुजरात में राहुल की गाड़ी पर पथराव, बोले इनसे नहीं घबराते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.