UP Election Results 2017 LIVE: जानें, कौन दिग्गज हैं आगे और कौन पीछे
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में अबतक घोषित परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।
उत्तर प्रदेश में अब केसरिया लहर चल रही है। 14 साल के वनवास के बाद भाजपा स्पष्ट बहुमत(206) के साथ यूपी में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव परिणाम के रुझानों से साफ है कि बसपा का यूपी से करीब करीब सफाया हो चुका है। इसके अलावा प्रदेश की जनता को सपा-कांग्रेस गठबंधन का काम बोलता है और यूपी के लड़के का नारा पसंद नहीं आया। आइए आपको बताते हैं कि इस चुनावों में अलग अलग पार्टियों के दिग्गजों का क्या हाल है।
जानें कौन है आगे और कौन है पीछे
कुंडा से निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया जीत गए हैं।
शिवपाल सिंह यादव भी जसवंत नगर सीट से जीत गए हैं।
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पीछे हैं।
मऊ सदर से बसपा के प्रत्याशी मुख्तार अंसारी आगे चल रहे हैं।
शाहजहांपुर की तिलहर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद चुनाव हार गए हैं।
भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्या पडरौना से आगे चल रहे हैं।
रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट से आगे चल रही हैं।
रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खान आगे चल रहे हैं।
सरधना सीट से संगीत सोम आगे चल रहे हैं।
अमेठी से भाजपा की गरिमा सिंह कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह से आगे चल रही है।
इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा के सिदार्थनाथ सिंह जीते।
भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ से चुनाव हारे।
यूपी में बाहुबलियों का हाल
रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से चुनाव जीत गए हैं।
विनय शकंर तिवारी - चिल्लूपार, पीछे बीएसपी- राजेश त्रिपाठी बीजेपी आगे।
अतीक अहमद - बसपा, मुरादाबाद पीछे - रीतेश कुमार गुप्ता बीजेपी आगे।
मुख्तार अंसारी - बसपा, मऊ आगे, बीजेपी प्रत्याशी - महेंद्र राजभर आगे।
बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई शिबगतुल्ला अंसारी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद से चुनाव हार गए हैं। शिबगतुल्ला अंसारी को भाजपा की अल्का राय ने शिकस्ट दी।