Move to Jagran APP

बाढ़ की जद में जलपाईगुड़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाके बाढ़ की जद में हैं। खासकर जलपाईगुड़ी में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीती शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 09:38 AM (IST)
बाढ़ की जद में जलपाईगुड़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते पश्चिम बंगाल के कई इलाके बाढ़ की जद में हैं। खासकर जलपाईगुड़ी में बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीती शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। सेना को जवानों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को स्पीड बोट और नौका के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। जलपाईगुड़ी के ग्रामीण इलाके ही नहीं रिहायशी इलाके भी बाढ़ से प्रभावित हैं। रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी जा रहा है।

loksabha election banner

जलपाईगुड़ी: बाढ़ की स्थिति गंभीर, कई गांव व शहर प्रभावित देखें और तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.