Move to Jagran APP

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 81 की मौत

गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी वर्षा से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। उधर, कश्मीर में झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2015 06:27 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 01:11 PM (IST)

नई दिल्ली। गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी वर्षा से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। उधर, कश्मीर में झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो उत्तराखंड में भारी वर्षा से चार धाम यात्रा रोकनी पड़ी है। बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर गए हजारों श्रद्धालु वहां अटक गए हैं।

loksabha election banner

समूचे गुजरात में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच गया है। सौराष्ट्र समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तो यह कहर बरपा रहा है। अमरेली जिले में भारी वर्षा व बाढ़ के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। अमरेली में एनडीआरएफ व वायुसेना राहत व बचाव में जुटी है। करीब 100 लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाला गया है।

उत्तराखंड में 14 हजार चारधाम यात्री फंसे

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण 14 हजार चारधाम यात्री यहां-वहां फंस गए हैं। खबर है कि बद्रीनाथ में राष्ट्रीय राजमार्ग की 100 मीटर सड़क भी बह गई जिससे संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पिथौरागढ़ में अभी भी भारी बारिश हो रही है। धारचुला मुनस्यारी डीडीहॉट मार्ग बंद हो गया है। पिथौरागढ़ तनकपुर और अल्मोडा मार्ग सुबह खुलने के बाद फिर बंद हो गया।

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री की तीर्थ यात्रा रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग के कलेक्टर राघव लेंगर ने बताया कि खराब मौसम के कारण केदारनाथ के तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जोशीमठ के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ की यात्रा रोकी गई है। सिख धर्मस्थल हेमकुंड साहिब के श्रद्धालुओं को गोविंदघाट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां करीब 14 हजार यात्री फंसे हुए हैं।

लखनऊ में मानसून ने दी दस्तक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसून ने दस्तक दे दी है। बेहद गर्मी से परेशान लखनऊवासियों पर रात अचानक इंद्र देव ने रहमत की तो वहीँ इस चंद मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। कुछ देर की बारिश से विकासनगर व जानकीपुरम के कई सीबर व नालियों से निकला पानी लोगों के घरों घुस गया।

श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद

दक्षिण कश्मीर में हुई भारी वर्षा से संगम में झेलम नदी खतरे के निशान से 4.15 फीट ऊपर बह रही है। श्रीनगर में यह खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर थी। बाढ़ के कारण कई पुल-पुलियाएं बह गई हैं, जबकि पुलवामा जिले के त्राल में बाढ़ के हालात हैं। श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद कर दिया गया है।

ट्रेनें रद्द

रेलवे ने पटरियां डूबने से जम्मू के बनिहाल से कश्मीर के काजीगुंड तक चलने वाली ट्रेनें रद्द कर दी हैं। हालांकि काजीगुंड से बारामूला के बीच ट्रेनें चल रही हैं।

दिल्ली में मानसून की दस्तक

पिछले कुछ दिनों में तेजी से आगे बढ़ा मानसून गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गया। सीजन की पहली बौछारों को दिल्लीवासियों ने लुत्फ लिया। पारा तेजी से लु़ढ़क गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.