Move to Jagran APP

उत्तर भारत में तपिश व उमस की दोहरी मार, तीन की मौत

रविवार से सावन शुरू होने वाला है लेकिन मानसून के पहुंचने के बाद भी बारिश का अता-पता नहीं है। पूरे उत्तर भारत में आसमान से पानी की जगह आग ही बरस रही है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों के कुछ स्थानों को छोड़ कर उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान का पारा लगतार चढ़ा हुआ ही नजर आ रहा है।

By Edited By: Published: Fri, 11 Jul 2014 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jul 2014 07:30 AM (IST)
उत्तर भारत में तपिश व उमस की दोहरी मार, तीन की मौत

नई दिल्ली। रविवार से सावन शुरू होने वाला है लेकिन मानसून के पहुंचने के बाद भी बारिश का अता-पता नहीं है। पूरे उत्तर भारत में आसमान से पानी की जगह आग ही बरस रही है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों के कुछ स्थानों को छोड़ कर उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान का पारा लगतार चढ़ा हुआ ही नजर आ रहा है।

loksabha election banner

राजधानी दिल्ली में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। लोग तपिश और उसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी में पारा अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां शुक्रवार जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी कम बारिश के कारण हो रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटों के दौरान 30.1 रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा है। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लखनऊ, चंदौली और गाजीपुर जिले में 4 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई किंतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश तपता रहा। यहां मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा करने आए दो श्रद्धालुओं की शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गई। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के कई स्थानों पर पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पठानकोट के सुजानपुर में शुक्रवार को उमस व गर्मी के कारण कैप्टन अरुण जसरोटिया सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 27 छात्राएं और एक अध्यापिका प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश हो गई। इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। वहीं तरनतारन में गर्मी के चलते एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हरियाणा में भी हाल ऐसा ही है। यहां हिसार सर्वाधिक गर्म रहा और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल प्रदेश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मानसून सीजन में अब तक सिर्फ सोलन जिले में सामान्य बारिश हुई है। सबसे कम बारिश किन्नौर में हुई। शुक्रवार को यहां के ऊना में सर्वाधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ें : अच्छी बारिश का अब भी इंतजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.