उसने मरकर भी बचा ली पत्नी की आबरू, पढ़ें...
असामाजिक तत्वों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने विरोध किया। पत्नी की आबरू बचाने के लिए वह अंत तक लड़ता रहा। अपराधियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच पत्नी किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।
नालंदा। असामाजिक तत्वों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो उसने विरोध किया। पत्नी की आबरू बचाने के लिए वह अंत तक लड़ता रहा। अपराधियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच पत्नी किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।
नालंदा थाना अंतर्गत मेहुदी बिगहा गांव के कल रात पत्नी की आबरू बचाने के दौरान राजन मांझी (काल्पनिक नाम) की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में वह पति के साथ बिहारशरीफ से इलाज कराकर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में पांच बदमाश उससे छेड़छाड़ करने लगे।
पत्नी के साथ छेड़छाड़ होता देख पति ने विरोध किया। इससे आक्रोशित बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस बीच महिला किसी तरह भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
रात में ही दर्जनों ग्रामीण घटना-स्थल पर पहुंचे मगर उसका पता नहीं चल सका। आज एक तालाब में उसका शव पड़ा मिला।
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना की एफआइआर दर्ज कर ली गई है।