Move to Jagran APP

सोख्ता मॉडल से पानी की बर्बादी रोकेगा हरियाणा

हरियाणा में जल की बर्बादी को रोकने के लिए देवपुर (महाराष्ट्र) का सोख्ता (सोकपिट) मॉडल अपनाया जाएगा।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 09:05 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 09:05 AM (IST)
सोख्ता मॉडल से पानी की बर्बादी रोकेगा हरियाणा

पानीपत (ब्युरो)। जल की बर्बादी रोकने के लिए हरियाणा में देवपुर (महाराष्ट्र) का सोख्ता (सोकपिट) मॉडल अपनाया जाएगा। इस मॉडल में गांवों में नाली के निर्माण की जरूरत नहीं पड़ेगी। भूजल भी आसानी से रिचार्ज हो जाएगा। मॉडल को देखकर लौटे अतिरिक्त उपायुक्त रैंक के आठ अधिकारियों ने इसे प्रदेश में लागू करने पर सहमति जता दी है। गंदे जल की उपयोगिता को देखने के लिए हरियाणा से आठ अधिकारियों का दल बीते सप्ताह (12-17 मई) महाराष्ट्र के दौरे पर गया।

loksabha election banner

नासिक जिले के सतना ब्लॉक के चाफ्याचा पाड़ा (देवपुर) का भ्रमण कर सोख्ता की जानकारी ली। दरअसल यह गांव आदिवासियों का है। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनी है। प्रत्येक घर से निकलने वाले गंदे जल को घर के बाहर सोख्ता में एकत्र किया जाता है। चार घरों पर एक बड़ा सोख्ता का निर्माण किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्तों ने नासिक के गांव देवपुर का किया भ्रमण
-अरविन्द झा

यह भी पढ़ें :  गिरते भूजल को लेकर गंभीर नहीं कृषि विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.