Move to Jagran APP

निर्भया कांडः तंबाकू के अधिक सेवन से दोषी विनय की तबीयत खराब

दिल्ली के बहुचर्चित व पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया रेप केस के दोषी विनय की तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल जेल के अस्पताल में ले जाया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 09:45 AM (IST)
निर्भया कांडः तंबाकू के अधिक सेवन से दोषी विनय की तबीयत खराब

नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित व पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया रेप केस के दोषी विनय की तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल जेल के अस्पताल में ले जाया गया।

loksabha election banner

अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, विनय को सांस लेने में परेशानी पेश आ रही थी। इसके बाद उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि विनय ने ज्यादा तंबाकू को सेवन कर लिया था, जिससे उसका तबीयत खराब हुई। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विनय को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया. जहां अब उसकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है। फिलहाल तिहाड प्रशासन पूरे मामले की कर रहा है।

तिहाड़ जेल के डीआइजी के मुताबिक, निर्भया गैंगरेप में दोषी विनय को कल रात दस बजे के करीब सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद जेल अस्पताल के बाद उसका इलाज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया। फिलहाल विनय की तबीयत ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.