जंतर-मंतर पर अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन कर रहे हैं किसान
शरीर पर आधा कपड़ा पहने, हाथ में मानव खोपड़ी लिए ये किसान देश की व्यवस्था को याद दिलाना चाह रहे हैं कि किसान मर रहा है।
नई दिल्ली (एएनअाई)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर तामिलनाडु से आए करीब 150 किसान पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। शरीर पर आधा कपड़ा पहने, हाथ में मानव खोपड़ी लिए ये किसान देश की व्यवस्था को याद दिलाना चाह रहे हैं कि किसान मर रहा है। कर्ज के बोझ तले दब रहा है।
किसान नेता इयकन्नू का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों के हित में कदम उठाना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसानों का खेती करना मुश्किल हो जाएगा। किसान नेता आगे कहते हैं कि जबतक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी, तबतक किसान यूं ही जंतर-मंतर पर बैठे रहेंगे। किसानों के साथ महिलाएं भी अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन कर रही हैं।
किसानों के समर्थन में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता प्रकाश राज व विशाल जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की अावाज नहीं सुनी जा रही है। संबंधित मंत्रालय भी मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है।
पढ़ेंः केंद्र नहीं करेगा किसानों का कर्ज माफ, योगी सरकार को लेना होगा फैसला