सुकमा हमले में CRPF आज गृह मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्ट, 25 जवान हुए थे शहीद
सुकमा हमले के बाद रायपुर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हमला सोची समझी हत्या है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। सुकमा हमले में सीआरपीएफ गृह मंत्रालय को आज शाम रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले को सोची समझी हत्या बताया। रायपुर में उन्होंने कहा कि नक्सलियों के नापाक इरादे कामयाब नहीं होंगे। बस्तर में विकास कार्यों से बौखलाकर नक्सलियों ने कायराना हमले को अंजाम दिया। आदिवासियों और नक्सली गरीबों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की क्षमता पर कोई सवाल नहीं है। सीआरपीएफ के नेतृत्व पर भी कोई संदेह नहीं है। इस वक्त किसी पर दोष लगाना सही नहीं होगा। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। इसे हम चुनौती के रूप में ले रहे हैं। हमले के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेगी और कार्रवाई की जाएगी। 8 मई को गृहमंत्रालय ने दिल्ली में बैठक बुलाई है।
प्रेस कांफ्रेंस के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीएम डॉ. रमन सिंह के साथ रामकृष्ण केयर हास्पिटल में जाकर घायल जवानों की जानकारी ली।
Raipur: Home Minister Rajnath Singh and Chhattisgarh CM Raman Singh meet injured CRPF personnel, at Ramkrishna Care Hospital #Sukma pic.twitter.com/plgCoulflz— ANI (@ANI_news) April 25, 2017
उधर, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने हमले को लेकर बयानबाजी करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में राजनीति करना घोर पाप है। क्या कदम उठाना है गृह मंत्रालय पर छोड़ देना चाहिए।
Aise vishey pe rajneeti karna ghor paap hai,kya kadam uthaane hain ye greh mantralay pe chhod dena chahiye:Jitendra Singh,Union Min #Sukma pic.twitter.com/Uqi0QIyaW9— ANI (@ANI_news) April 25, 2017
बताते चलें कि नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने यह हमला दक्षिणी बस्तर के बुर्कापाल-चिंतनगुफा इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किया था। यह इलाका राज्य के सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों में एक है। ख़बरों के मुताबिक, इस हमले में सीआरपीएफ के छह जवानों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। ये सभी जवान सीआरपीएफ के 74वीं बटालियन के थे जिन्हें माओवादी विरोधी अभियान के लिए लगाया गया था। इस घटना के बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दी। राजनाथ ने इस हमले को दुर्भाग्यूपर्ण बताया है। उनके अलावा राष्ट्रपति समेत पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
इस हमले में शहीद हुए जवान
रघुवीर सिंह (पंजाब), केके दास (बंगाल), संजय कुमार (हिमाचल प्रदेश) रामेश्वर लाल (राजस्थान) नरेश कुमार (हरियाणा), सुरेंद्र कुमार (उत्तर प्रदेश), बन्ना राम (राजस्थान), केपी सिंह (उत्तर प्रदेश), नरेश यादव (बिहार) पद्मनाभन (तमिलनाडु), सौरभ कुमार (बिहार), अभय मिश्रा (बिहार), बनमल राम (छत्तीसगढ़), एनपी सोनकर (मध्य प्रदेश), राम मेहर (हरियाणा), अरूप कर्माकर (बंगाल), केके पांडेय (बिहार), बीसी बर्मन (बंगाल), पी अलगूपंडी (तमिलनाडु), अभय कुमार (बिहार), एन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु), एन थिरुमुरगन (तमिलनाडु), रंजीत कुमार (बिहार), आशीष सिंह (झारखंड), मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश)
यह हैं घायल जवान
आरसी हेम्बराम, महेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, शेर मोहम्मद, लच्छू ओरांव और सोनवाने ईश्वर सुरेश।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, 25 जवान शहीद
यह भी पढ़ें: हाल के सालों में नक्सलियों ने किए ये बड़े हमले, कई जवानों ने गंवाई जान