बिहार की बेटी हो सकती है गीता, विदेश मंत्री स्वराज ने बिहार सरकार को लिखा पत्र
संभव है कि पाकिस्तान से आई युवती गीता बिहार की बेटी हो। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी इस का अंदेशा है। स्वराज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है कि वह गीता के परिवार की तलाश में मदद करे।
By Lalit RaiEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2016 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2016 08:53 AM (IST)
नई दिल्ली (जागरण ब्यूरो)। संभव है कि पाकिस्तान से आई युवती गीता बिहार की बेटी हो। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी इस का अंदेशा है। गीता से इस बारे में जानकारी इकठठी करने के बाद स्वराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को पत्र लिखा है कि वह गीता के परिवार की तलाश में मदद करे।
साक्षात्कार : गांव को हर मामले में अग्रणी बनाना प्राथमिकता : गीता
विदेश मंत्री ने उनसे आग्रह किया है कि हर जिला में गीता से जुड़ी सूचना भेजी जाए। साथ ही जिलाधीशों को यह निर्देश दिया जाए कि वह गीता से जुड़ी सूचनाओं को पंचायत स्तर तक भिजवाने की कोशिश करे। दरअसल, गीता के पाकिस्तान से आने के तीन महीने बाद भी अभी तक उसके परिवार का पता नहीं लग पाया है। हालांकि कई परिवारों ने उसे अपनी बेटी या बहन बताने की कोशिश की है लेकिन अभी तक जितने दावे मिले है वह गलत साबित हुए हैं।इस बीच विदेश मंत्री स्वयं ही गीता से इंदौर स्थिति संस्थान में मुलाकात कर चुकी हैं। स्वराज ने व्यक्तिगत तौर पर गीता से जानकारी हासिल की है जैसा कि उसके घर के आस पास का माहौल कैसा था। वह किस तरह के कपड़े वगैरह पहनती थी। खान पान किस किस्म का था।
कुरुक्षेत्र में छह एकड़ में बनेगा विश्व का पहला गीता आध्यात्मिक केंद्र
गीता ने जो सूचना दी है उससे उसके बिहार के होने की संभावना है। पाकिस्तान में रहते हुए गीता ने जिस परिवार को अपना बताया था वह भी बिहार के ही थे। हालांकि आमने सामने मुलाकात पर गीता ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया था। डीएनए जांच से भी यह सामने आया कि वह परिवार गीता से ताल्लुक नहीं रखता था।Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें