Move to Jagran APP

दिल्लीः MCD हड़ताल से टूट गया लड़की की शादी का रिश्ता

MCD कर्मियों की हड़ताल की वजह से लड़के वालों ने ऐसी बातें कहीं जिससे लड़की का पूरा परिवार मायूस हो गया। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की शादी ऐसी जगह नहीं करेंगे, जहां इतनी गंदगी हो।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 10:54 AM (IST)
दिल्लीः MCD हड़ताल से टूट गया लड़की की शादी का रिश्ता

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। पिछले दो हफ्ते में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से यमुनापार कूड़े के ढेर पर आ गया था। चारों तरफ गंदगी का माहौल था। इसी बीच लड़के वालों ने इसलिए शादी का रिश्ता तोड़ दिया, क्योंकि उन्हें घर तक पहुंचने के लिए गंदगी के बीच से आना पड़ा। यह घटना है जाफराबाद इलाके की।

loksabha election banner

दिल्ली को मिली राहत, पूरी तरह से खत्म हुई एमसीडी कर्मियों की हड़ताल

यहां लड़की को देखने आए लड़कों वालों ने राह में दिखी गंदगी के बाद कह दिया कि इससे अच्छा तो अपना गांव है। ऐसी जगह पर लड़का आना कभी पसंद नहीं करेगा। लड़के वाले उल्टे पैर वापस लौट गए। जाफराबाद में रहने वाले लड़की के परिवार ने बताया कि उन्होंने एक लड़का हापुड़ में देखा था। रिश्ता लगभग तय था।

लड़के वालों ने 8 फरवरी को लड़की देखकर शादी को फाइनल को करने की बात कही थी। लड़की पक्ष के जानकार मोहम्मद खालिद ने बताया कि सोमवार को लड़के का पिता और उनके घर की कुछ महिलाएं कार से दिल्ली पहुंची। यहां पूरे रास्ते उनका गंदगी से सामना हुआ।

इसके बाद जब वे जाफराबाद इलाके में पहुंचे तो यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर के साथ गलियों में फैले नालियों के पानी का भी सामना करना पड़ा। कार को कुछ दूरी पर ही खड़ी कर वे लोग पैदल ही लड़की के घर तक पहुंचे। उनके स्वागत के लिए चायपान का इंतजाम किया गया था। चाय पीने के साथ ही लड़के का पिता खड़ा हो गया।

उसने ऐसी बाते कहीं जिससे लड़की का पूरा परिवार मायूस हो गया। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की शादी ऐसी जगह नहीं करेंगे, जहां इतनी गंदगी हो।

उन्होंने लड़के वालों को समझाते हुए कहा कि दिल्ली में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से ऐसी नौबत बनी हुई है, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी और रिश्ता तोड़कर चले गए। इस घटना से लड़की वाले काफी आहत हुए हैं। उनका कहना है कि हड़ताल के कारण उनकी बेटी का रिश्ता नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.