नवादा में महादलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बिहार के नवादा में मंगलवार देर रात 25 वर्षीय एक महादलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद जबकि दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पटना। बिहार के नवादा में मंगलवार देर रात 25 वर्षीय एक महादलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद जबकि दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा के टाउन थाना क्षेत्र के भूरन बिगहा गांव की एक महादलित महिला मजदूरी कर अपने पति के साथ घर लौट रही थी तभी रास्ते में ही चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसके पति को अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इस मामले में महिला ने पड़ोस के गांव खरीदी बिगहा के दो लोगों राजो चौधरी और सूरज चौधरी पर नामजद जबकि दो अज्ञात पर नवादा के महिला थाने में एफआइआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बंगाल में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार