Move to Jagran APP

वेंकैया नायडू बोले- गांधी की शिक्षा अमर, हिंदी के बिना भारत का विकास असंभव

गांधीजी के जीवनशैली और उनका जीवन किसी भी इंसान के लिए हर एक समस्या का हल है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 04:51 PM (IST)
वेंकैया नायडू बोले- गांधी की शिक्षा अमर, हिंदी के बिना भारत का विकास असंभव
वेंकैया नायडू बोले- गांधी की शिक्षा अमर, हिंदी के बिना भारत का विकास असंभव

अहमदाबाद, पीटीआई। अहमदाबाद के साबरमती गांधी आश्रम में महात्मा गांधीजी के जीवन के 100 अलग-अलग प्रसंगो पर बनी पुस्तक का लोकार्पण करने पहुंचे केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारे देश में लोग जैसे अंग्रेजी के पीछे भागते हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि हमारी मातृभाषा हमारी पहचान है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।

loksabha election banner

जिस किताब का नायडू ने लोकार्पण किया वो गांधी के जीवन पर लिखी गई है। दरअसल किताब अंग्रेजी में थी, जिसके बाद नायडू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी के जीवनशैली और उनका जीवन किसी भी इंसान के लिए हर एक समस्या का हल है। साथ ही उन्होंने आज की शिक्षा प्रणाली और उसमें इस्तेमाल होते अंग्रेजी भाषा पर भी कई सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में शिक्षा में मातृभाषा और राष्ट्रभाषा पर महत्व देना चाहिए जिस तरह से अभिभावक अग्रेंजी भाषा को लेकर बच्चों पर जोर डालते हे वो ठीक नहीं है।

उन्होंने अपने राजनीतिक संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि, वो नेल्लूर में हिंदी विरोधी अभियान में जुडे थे, और मातृभाषा के लिए हिंदी भाषा के बोर्ड पर कालिख पोती थी लेकिन 1993 में जब वे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने तब पता चला कि उन्होंने कालिख हिंदी बोर्ड पर नहीं बल्कि अपने सर पर लगाई थीं क्योंकि अपनी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है और इस पर गर्व होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा : शिक्षकों की कमी अगले विधानसभा चुनाव में बन सकती है बड़ा चुनावी मुद्दा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.