Move to Jagran APP

दुष्प्रचार के लिए बना मोर्चा चलेगा नहीं : वेंकैया नायडू

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बदनाम करने की साजिश में कोई मोर्चा सफल नहीं होगा।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 22 Apr 2016 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2016 06:57 PM (IST)

हैदराबाद, प्रेट्र। भाजपा के खिलाफ विपक्ष को साधने में अग्रणी जद यू प्रमुख नीतीश कुमार की केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने जमकर खिंचाई की है। वेंकैया ने कहा कि केंद्र के खिलाफ भ्रामक प्रचार के आधार पर उनका गठजोड़ चल रहा है। ऐसा मोर्चा कभी सफल नहीं होगा।

loksabha election banner

तेलंगाना में के. लक्ष्मण के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को संसदीय मामलों के मंत्री नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शोध छात्र राहुल वेमुला की मौत विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का ऐतिहासिक उदाहरण है। विपक्ष अपने इस दुष्प्रचार के एजेंडे पर चलते हुए अफवाह उड़ाने का अभियान चला रहा है। जातिवादी, संप्रदायवादी और भ्रष्ट ताकतें अब मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आ गई हैं। पहले भी उन्होंने ऐसे मोर्चे बनाए थे।

उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष ने नेशनल फ्रंट बनाया जो असंगत मोर्चे में तब्दील हो गया। फिर उन्होंने यूनाइटेड फ्रंट बनाया जो आपस में बंट गया। इसमें कुछ नया नहीं है और नाही उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। चूंकि सारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ेंः सूखे और बाढ़ से प्रभावित तीन राज्यों के लिए केंद्र ने जारी किए 842 करोड़े रुपए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.