Move to Jagran APP

'सपनों को चली छूने' जागरण पहल का बिहार में चौथा चरण शुरू

श्री पूर्ण चन्द्र गुप्त स्मारक ट्रस्ट व बिहार सरकार के महिला विकास निगम के सहयोग से चलाए जा रहे 'जागरण पहल' महिला सशक्तिकरण अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 04:40 PM (IST)
'सपनों को चली छूने' जागरण पहल का बिहार में चौथा चरण शुरू

पटना । श्री पूर्ण चन्द्र गुप्त स्मारक ट्रस्ट व बिहार सरकार के महिला विकास निगम के सहयोग से चलाए जा रहे 'जागरण पहल' महिला सशक्तिकरण अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। इसके तहत महिलाओं की समाज में सशक्त भूमिका के लिए लगातार तीसरी बार अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'सपनों को चली छूने' का चौथा चरण शुरु किया गया। साल भर के भीतर ही इस अभियान को लोकप्रियता चारों तरफ फैल गई।

loksabha election banner

सपनों को चली छूने 'जागरण पहल' की व्यापक योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार व लिंग भेद के मुद्दों को उचित मंच पर जगह दिलाना है। बिहार में स्कूल व कॉलेज जाने वाली लड़कियों को समान अवसर व उनके अधिकारों को सम्मान दिलाने में 'जागरण पहल' की अग्रणी भूमिका रही है।

साल 2009 में जागरण पहल और यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (UNPFA) के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गई। कुछ समय बीतने के बाद 2011 में महिला विकास निगम, बिहार सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया। वर्तमान में इस कार्यक्रम ने 'मुख्यमंत्री नारी स्वसशक्तिकरण योजना' का रुप ले लिया है।

इस कार्यक्रम की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के 18 बड़े कॉलेज तक यह योजना पहुंची है। यही नहीं एक साल के अंदर बिहार के नौ मंडलों तक यह पहुंच चुका है।

'सपनों को चली छूने' कार्यक्रम के चौथे चरण के लिए बिहार विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एन विजयलक्ष्मी और 'जागरण पहल' के सीइओ श्री आनंद माधब के बीच एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.