Move to Jagran APP

चार हजार वादक एक साथ बजाएंगे बांसुरी

ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार के नेतृत्व में चार हजार बांसुरीवादक यहां एक कंसर्ट में एक साथ बांसुरी बजाएंगे। इनमें पेशेवर और नए वादक साथ होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है। कार्यक्रम नासिक में 12 जनवरी को होगा।

By manoj yadavEdited By: Published: Sun, 11 Jan 2015 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2015 06:23 PM (IST)
चार हजार वादक एक साथ बजाएंगे बांसुरी

नई दिल्ली। ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार के नेतृत्व में चार हजार बांसुरीवादक यहां एक कंसर्ट में एक साथ बांसुरी बजाएंगे। इनमें पेशेवर और नए वादक साथ होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना है। कार्यक्रम नासिक में 12 जनवरी को होगा।

loksabha election banner

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के इस आयोजन को वेणु नाद नाम दिया गया है। आयोजन 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र के मंच पर होगा। सभी बांसुरियां बांस की होंगी। बांसुरीवादक मिलकर शाम का राग कल्याण बजाएंगे। पं. मजूमदार ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा अवसर बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.