Move to Jagran APP

झाविमो के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

आसन्न विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार विधायकों ने बुधवार की शाम दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में बोकारो विधायक समरेश सिंह, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, जमुआ विधायक चंद्रिक

By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 10:36 AM (IST)
झाविमो के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

रांची, जागरण ब्यूरो। आसन्न विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार विधायकों ने बुधवार की शाम दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में बोकारो विधायक समरेश सिंह, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, जमुआ विधायक चंद्रिका महथा और सिमरिया विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता शामिल हैं। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने इसकी पुष्टि कर दी है।

loksabha election banner

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व दिल्ली में तीन दिनों से कैंप कर रहे विधायक समरेश सिंह के नेतृत्व में झाविमो विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों में राजधनवार के विधायक निजामुद्दीन अंसारी भी थे। बताया जाता है कि समरेश सिंह को अपना गुरु मानने वाले बाघमारा विधायक ढुलू महतो भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की जुगत में है। इनका साथ देने को सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल भी बेताब हैं। कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उनकी पुरानी पार्टी ने जोर का झटका दिया है। लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने के बाद से ही बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो में खलबली मची है।

पढ़ें: झारखंड के पूर्व मंत्री की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.