मणिपुर: ग्रेनेड विस्फोट में चार घायल
मणिपुर के इंफाल शहर में एक दुकान पर हुये ग्रेनेड विस्फोट मे चार व्यक्ति घायल हो गये। यह घटना उरीपोक इलाके की है। पुलिस ने यह जानकारी आज दी।
By Abhishake PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Dec 2014 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 11:36 AM (IST)
इंफाल। मणिपुर के इंफाल शहर में एक दुकान पर हुये ग्रेनेड विस्फोट मे चार व्यक्ति घायल हो गये। यह घटना उरीपोक इलाके की है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल देर रात संदिग्ध उग्रवादियों ने दुकान पर एक ग्रेनेड फेंका जिससे दुकान के मालिक सहित चार लोग घायल हो गये। दुकान मालिक की पहचान सुभाष सिंह के तौर पर की गयी है। चारों घायल को तुरंत रीजनल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हास्पिटल ले जाया गया।
इस हमले के उद्देश्य के बारे में अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन लगता है कि इस घटना के पीछे का कारण दुकानदार से हफ्ता वसूली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें