पाकिस्तानी सीमा पर ताबड़तोड़ गोलीबारी
जागरण ब्यूरो, श्रीनगर। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जमकर गोलाबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 17 गोले भी दागे गए। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी। सीमा पर हुई गोलाबारी में कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन तनाव जरूर बढ़
जागरण ब्यूरो, श्रीनगर। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जमकर गोलाबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 17 गोले भी दागे गए। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी। सीमा पर हुई गोलाबारी में कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन तनाव जरूर बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, पाक सैनिकों ने सुबह करीब साढे़ नौ बजे अपने हाजीपीर इलाके से भारत के चरुंडा और उससे सटे क्षेत्र में मोर्टार के साथ गोलाबारी शुरू कर दी। पहले भारतीय जवानों ने संयम बरता, लेकिन जब करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही तो भारत ने भी जवाबी फायर किया। इसके बाद उधर से गोलीबारी बंद हो गई। कुछ देर खामोशी के बाद शाम साढ़े चार बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए 17 गोले चरुंडा और आसपास के इलाकों में घिरे हैं। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान ने पिछले माह 16 अक्तूबर को भी उड़ी सेक्टर में गोलाबारी की थी, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर