हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाजार में भीषण आग
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मुख्य बाजार स्थित सुमन प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में आग लग गई। धुआं निकलते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
कांगड़ा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के मुख्य बाजार स्थित सुमन प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में आग लग गई। धुआं निकलते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने के लिए कांगड़ा लिए तत्काल कांगड़ा से ही अग्निशमन की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई लेकिन आग इतनी भीषण है कि दो गाडि़यों का पानी खत्म हो गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सकता।
धर्मशाला से भी फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मंगवाई गई हैं। इस गोदाम के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक, कुछ रिहायशी मकान व कई दुकानें भी हैं। उन्हें भी खतरा हो गया है। गोदाम गली में होने और तंग जगह होने के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि गोदाम में काफी मात्रा में कागज रखा होने के कारण आग बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग ने भी यहां पर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी है।
मुख्य बाजार में लगी आग के कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बाजार भी लगभग बंद हो गया है। यहां से ही बज्रेश्वरी देवी मंदिर को रास्ता जाता है। इस रास्ते को पूरी तरह बंद करने से मंदिर को जाने वाले लोगों को बाजार के दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। पुलिस व होमगार्ड के जवान भी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें -
वसुंधरा में लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडि़यां