पिता ने बेटी की गोली मार हत्या की
बेगूसराय में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। भागलपुर में अपराधियों ने दस महादलित किसानों को अगवा कर लिया। दहेज में जमीन न देने पर ससुरालियों ने सारण में विवाहिता को मार डाला वहीं मधुबनी में विवाहिता की हत्या कर शव अन्यत्र फेंक दिया।
पटना : बेगूसराय में पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। भागलपुर में अपराधियों ने दस महादलित किसानों को अगवा कर लिया। दहेज में जमीन न देने पर ससुरालियों ने सारण में विवाहिता को मार डाला वहीं मधुबनी में विवाहिता की हत्या कर शव अन्यत्र फेंक दिया।
बेगूसराय के डमुर किनार गोदरगामा गांव में पिता कैलाश यादव ने 18 वर्षीय बेटी प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इसे ऑनर किलिंग मानकर पड़ताल कर रही है। बहरहाल यह नहीं पता चल पाया है कि प्रियंका किससे प्रेम करती थी और कैलाश ने किस वजह से उसका कत्ल किया।
भागलपुर के रानी दियारा निवासी दस महादलित किसानों का गुरुवार को अपहरण कर लिया गया। वारदात तब हुई जब किसान मक्के की फसल काटने के लिए भूदान दियारा गए हुए थे। परिजनों ने नरसंहार की आशंका जताई है।
मधुबनी के रजुआही गांव में विवाहिता रंजना की हत्या कर शव को अन्यत्र फेंक दिया गया। समस्तीपुर के अंगार गांव में बुधवार को 24 वर्षीया सरिता देवी की ससुरालियों ने हत्या कर शव गायब कर दिया।
जमुई जिले के खुरी मडहड़ टांड के पास अपराधियों ने बुधवार देर रात एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। सारण के दिघवारा में रामगढ़ा गांव में गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई।